पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित हो गए हैं. पहली बार राज्य में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है और इसी के साथ टीएमसी के..15 सालों के शासन का अंत हो गया है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर सीट पर भी जीत का परचम परचम लहराया. भवानीपुर में शुभेंदु ने ममता बनर्जी को शिकस्त दे दी.
शुभेंदु ने भवानीपुर में 7 लाख 3 हजार 917 वोट हासिल किए और 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से उन्हें मात दी. वहीं, ममता बनर्जी को 5 लाख 8 हजार 812 वोटों से ही संतोष करना पड़ा.







