हाता में रोजगार मेला आयोजित युवाओं को मिले ऑफर लेटर और रोजगार के अवसर

हाता में रोजगार मेला आयोजित युवाओं को मिले ऑफर लेटर और रोजगार के अवसर

पोटका : झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति एवं माताजी आश्रम के संयुक्त सहयोग से हाता में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां पोटका एवं राजनगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार की तलाश में पहुंचे और अपने-अपने बायोडाटा जमा किए।
रोजगार मेले के दौरान कई अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा आईटीआई प्रशिक्षित फिटर, वेल्डर, पाइप फिटर, इलेक्ट्रीशियन आदि पदों के लिए युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 18 हजार रुपये मासिक वेतन पर नियुक्त किया गया है। साथ ही, इन युवाओं को एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर एवं आसपास की करीब 20 कंपनियों में स्थायी रोजगार से जोड़ा जाएगा।
मेले में स्ट्रीम डिजिटल सर्विस द्वारा भी स्टॉल लगाया गया, जहां बेरोजगार युवक-युवतियों को सीधे रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
इस अवसर पर युवा शक्ति फाउंडेशन के अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित युवाओं को एक वर्ष के प्रशिक्षण के बाद विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति के राजेश राय ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों का मुख्य उद्देश्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।
रोजगार मेले को सफल बनाने में साहित्यकार सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, मृणाल पाल, राजकुमार साहू, दुलाल मुखर्जी, संजय साहू, बलराम गोप, रामकृष्ण सरदार, लोचना मंडल, तरुण दे एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment