हजारीबाग बैंक लूटकांड : तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, एक किलो सोना व 20 लाख कैश जब्त

हजारीबाग बैंक लूटकांड : तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, एक किलो सोना व 20 लाख कैश जब्त

हजारीबाग : हजारीबाग में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बरही शाखा में बीते 24 अप्रैल को हुए करोड़ों रुपये के सोना व कैश लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस टीम ने तीन लुटेरों को पकड़ा है। यह कामयाबी झारखंड़ पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली है। सभी अपराधी को पुलिस टीम ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से लगभग एक किलो सोना, 20 लाख रुपये, कार एवं मोबाइल बरामद हुआ है। उक्त जानकारी यूपी एसटीएफ ने दी।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार टीम ने अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों मो. अफजल, पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह, सौरभ यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से सोना व नकदी बरामद हुई है।

Leave a Comment