होनहार छात्रा श्रावंती को 97% अंक प्राप्त करने पर किया गया सम्मानित- युवा कांग्रेस
जमशेदपुर: आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाली होनहार छात्रा श्रावंती को सम्मानित करने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मंगल देव सिंह उर्फ सन्नी सिंह उनके बाराद्वारी स्थित आवास पहुंचे।
इस अवसर पर युवा नेता सन्नी सिंह ने छात्रा श्रावंती को बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रावंती ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का बल्कि जमशेदपुर शहर, पूर्वी सिंहभूम जिला एवं झारखंड राज्य का नाम भी गौरवान्वित किया है।
सन्नी सिंह ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से समाज और देश को नई दिशा मिलती है।
सम्मान पाकर छात्रा श्रावंती, उनके पिता सामंता कुमार एवं माता ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भावुक होकर खुशी जाहिर की।
इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी निखिल तिवारी, सुजीत कुमार, सोनू कुमार, मोहित, अर्पण, साहिल एवं सैलेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







