सिदगोड़ा थाना काण्ड सं0-58/26, दिनांक- 28.04.26, धारा- 25 (1-B)a/26 Arms Act शहर मे बढती हुई आपराधिक घटना के मद्देनजर उसकी रोकथाम हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश प्राप्त हुआ

सिदगोड़ा थाना काण्ड सं0-58/26, दिनांक- 28.04.26, धारा- 25 (1-B)a/26 Arms Act
शहर मे बढती हुई आपराधिक घटना के मद्देनजर उसकी रोकथाम हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश प्राप्त हुआ कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में बढ़ती हुई आपराधिक घटना के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु रात्री में घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति की औचक तलाशी लेने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देशानुसार दिनांक-27-28.04.2026 की रात्रि को पु०नि० सह थाना प्राभारी महोदय मो० फैज अहमद, सिदगोड़ा थाना, जमशेदपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया, छापामारी के क्रम में विद्यापति डी०भी०सी० पावर ग्रीड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा गया जो पुलिस की गाडी को अपनी ओर आता देख रास्ता बदल कर मूड़ गया और दूसरी दिशा मे जाने लगा । तत्पश्चात् उक्त व्यक्ति को रोक कर पूछताछ प्रारंभ किया गया तो उसने अपना नाम मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा, उम्र 30 वर्ष पिता स्व० गंगा प्रसाद वर्मा, पता बागुनहातु रोड नं 5 नियर सूखा तालाब थाना सिदगोडा एवं स्थायी पता मानगो दाईगुट्टू कावेरी रोड, रोड नं 1 म0नं0-52 थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर बताया। पूछताछ के क्रम मे उसकी घबराहट को देखकर गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई। पूछताछ करते हुए विधिवत तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से कमर के बाए तरफ एक देशी पिस्टल खोसा हुआ मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया। उक्त पिस्टल से संबंधित किसी प्रकार का कोई कागजात उपलब्ध नही कराया गया तत्पश्चात् उक्त व्यक्ति को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध मे सिदगोडा थानान्तर्गत आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं मे कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।आपराधिक इतिहासः-
पोटका थाना कांड सं0-59/24 दिनांक 07.09.2024, धारा-115 (2) 126 (2)/ 151(2)/ 151(3)/ 352/ 61(2) बी०एन०एस० एवं 25 (1-B) a/26/27/35 Arms Act
2. छापामारी के क्रम में जप्त सामानों की विवरणी –
(i) एक 7.65 का देशी पिस्टल
(ii) एक लोहे का मैगजीन
3. छापामारी दल एवं सहयोग में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नाम एवं पद नामः-
1) श्री मो० फैज अहमद, पु०नि०- सह थाना प्रभारी, सिदगोड़ा।
2) पु०अ०नि० सुशांत सुण्डी, सिदगोड़ा थाना।
3) पु०अ०नि० दानिएल सांगा, सिदगोड़ा थाना।
4) स०अ०नि० दामोदर उराँव, सिदगोड़ा थाना।
5) आ0/386 अरविन्द कुमार सिंह, सिदगोड़ा थाना।
6) आ0/2214 धर्मेन्द्र सिंह, सिदगोड़ा थाना।
7) चालक मनीष दुबे (होम गार्ड), सिदगोड़ा थाना।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई