जमशेदपुर, 27 मार्च : डायन के अंधविश्वास के खिलाफ पूरे झारखंड खासकर कोल्हान प्रमंडल में कई दशक से आंदोलन चलाने वाली पद्मश्री छुटनी महतो ने पूर्वी सिंहभूम के सीनियर एसपी पीयूष पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात की।

पद्मश्री छुटनी महतो सीनियर एसपी से मिलीं
जमशेदपुर, 27 मार्च : डायन के अंधविश्वास के खिलाफ पूरे झारखंड खासकर कोल्हान प्रमंडल में कई दशक से आंदोलन चलाने वाली पद्मश्री छुटनी महतो ने पूर्वी सिंहभूम के सीनियर एसपी पीयूष पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात की। छुटनी महतो ने एक साधारण महिला से पद्मश्री बनने तक की अपनी पीड़ा दायक यात्रा का वर्णन सीनियर एसपी पीयूष पांडेय के सामने किया। पद्मश्री छुटनी महतो ने बताया कि डायन कहलाने के बाद उसके पति ने और ग्रामीणों ने उसे गांव से निकाल दिया। तब वह अपने चार छोटे बच्चों के साथ वृक्ष के नीचे सोने पर मजबूर हुई। बाद में वह कथित डायनों के प्राणों की रक्षा करने लगी। इसके लिए उसे अंधविश्वासियों से अपनी जान पर खेल कर कड़ा संघर्ष करना पड़ा। पद्मश्री छुटनी महतो ने सीनियर एसपी पीयूष पांडेय से अनुरोध किया कि पूर्वी सिंहभूम जिला में भी अंधविश्वासियों की कमी नहीं है। इसलिए अंधविश्वास के विरोध में आवाज बुलंद करने के लिए उन्होंने सीनियर एसपी पीयूष पांडेय से सहयोग मांगा। सीनियर एसपी पीयूष पांडेय ने इस संदर्भ में उन्हें पूरा सहयोग देने का वादा किया। पद्मश्री छुटनी महतो ने सीनियर एसपी से अनुरोध किया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में होने वाली डायन प्रताड़ना के मामले में वे पुलिस को तत्परता बरतने का आदेश दें।
इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए पद्मश्री छुटनी महतो ने सीनियर एसपी पीयूष पांडेय को जमशेदपुर के पत्रकार कवि कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘दंगा राजनीति त्रासदी’ भेंट की। मालूम हो इस पुस्तक में कोल्हान के 40 सालों का राजनीतिक, सामाजिक, मानवाधिकार और सांप्रदायिक दंगे का इतिहास प्रकाशित किया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।