Jamshedpur:मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित नगर निगम बनाना ही मेरा संकल्प — संध्या सिंह

मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनजर एनडीए द्वारा अधिकृत प्रत्याशी संध्या सिंह ने विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। पद-यात्रा और डोर-टू-डोर संपर्क के माध्यम से उन्होंने संजय पथ, लक्ष्मण नगर, ओल्ड सुभाष कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड, गौड़ बस्ती, जयपाल कॉलोनी, सुकना बस्ती, बागान एरिया, गोकुल नगर, शिरोमणि नगर, MGM डिमना क्षेत्र तथा खड़िया बस्ती का भ्रमण किया।

 

जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, टूटी सड़कों, जलापूर्ति की अनियमितता, स्ट्रीट लाइट और नालियों की समस्या उठाई। संध्या सिंह ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाएं उनकी प्राथमिकता होंगी।

संध्या सिंह ने कहा, मानगो की जनता अब केवल वादे नहीं ठोस कार्य चाहती है। जीत के बाद साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाएं और महिलाओं की सुरक्षा पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।

 

जनसंपर्क के दौरान निर्वाचन संबंधी जानकारी देते हुए संध्या सिंह ने बताया कि मतपत्र (बैलेट पेपर) में क्रमांक संख्या 10 पर संध्या सिंह का नाम अंकित रहेगा। उनका चुनाव चिन्ह ‘कैमरा छाप’ निर्धारित है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई