सैनिक सम्मान के साथ फाइटर पायलट एयर कोमोडोर भूपेंद्र सिंह मारवा को अंतिम विदा
1971 युद्ध के युद्धवीर रहे फाइटर पायलट भूपेंद्र सिंह मारवा का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट में सम्पन्न हुआ। आज सुबह परिवार के द्वारा उनका पार्थिव शरीर टाटा मुख्य अस्पताल से उनके आवास पर लाया गया। जहाँ पारिवारिक रीतिरिवाज के बाद स्टेशन हेडक्वाटर की तरफ से स्टेशन कमांडर जमशेदपुर ने राष्ट्रीय ध्वज डिफेंस वेटरन की तरफ से मेजर जनरल पी पी सबरवाल ने पुष्पचक्र उनके आवास पर चढ़ाया गया। परिवार के सदस्य सेना के सीनियर ऑफिसर्स एवं जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर सेना के वाहन में चढ़ाया। उसके बाद सैनिक सम्मान यात्रा बिस्टुपुर गुरुद्वारा पहुँचा।जहाँ प्रार्थना की गई। वहाँ से अंतिम सम्मान यात्रा बिस्टुपुर पुलिस पी सी आर की अगुवाई में पार्वती घाट पहुँचा। भारतीय वायु सेना की तरफ से दो ऑफिसर फ़्लाइट लेफ्टिनेंट दीपक एवं फ्लाइंग ऑफिसर पारुल ने चीफ ऑफ एयर स्टाफ, एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ईस्टर्न एयर कमांड एवं एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर फोर्स स्टेशन पन्नागढ़ के प्रतिनिधि के रूप में पुष्प चक्र चढ़ाया साथ ही उनकी पत्नी राष्ट्रीय ध्वज भारतीय वायु सेना की तरफ से अंतिम सम्मान के रूप में प्रदान किया गया। जबकि उनके बेटे पवन मारवा ने सारी रीतिरिवाज अपने परिजनों एवं सिख गुरु के साथ सम्पन्न कराए। इस सम्मान यात्रा में शहर के सीनियर वेटरन मेजर जनरल पी पी सबरवाल ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ब्रिगेडियर पी के झा एडम कमांडेंट मिलिट्री स्टेशन, जमशेदपुर कर्नल रजनीश शर्मा कर्नल एस अय्यर कर्नल सी नाथ डॉक्टर कर्नल बासु कर्नल तेजपाल बाजवा कमांडर रमन 220 फील्ड रेजिमेंट से सूबेदार फते बहादुर वेटरन सुशील कुमार सिंह शिवेंदु शेखर प्रमोद कुमार दास अशोक श्रीवास्तव हँसराज सिंह राजीव रंजन सोने लाल प्रमोद कुमार रमेश शर्मा कौशल किशोर एवं अन्य सैनिक परिवार व शहर वासी शामिल थे।






