सोनारी दो मुहानी संगम पर दो दिवसीय संगम महोत्सव 13–14 जनवरी को
जमशेदपुर। सोनारी स्थित दो मुहानी संगम पर आगामी 13 और 14 जनवरी को दो दिवसीय संगम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन गीत–संगीत कार्यक्रम के साथ संगोष्ठी आयोजित होगी। वहीं दूसरे दिन 14 जनवरी को बनारस से आए पंडितों द्वारा भव्य गंगा आरती की जाएगी, जिसमें मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह संगम महोत्सव का चौथा संस्करण है। इसकी शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। महोत्सव के बाद आयोजन समिति द्वारा स्वर्णरेखा और खरखाई नदियों के संरक्षण को लेकर आसपास की बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कंपनियों और प्रशासन के सहयोग से नदियों को दूषित होने से बचाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सरयू राय, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।





