भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के मनोनयन पर अनमोल वर्मा “पप्पु” ने दी बधाई..

भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के मनोनयन पर अनमोल वर्मा “पप्पु” ने दी बधाई..

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा के मनोनयन पर भाजपा सुंदरनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने जिला कार्यालय साकची में पूर्व मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह एवं सक्रिय कार्यकर्त्ताओं के साथ अंगवस्त्र देकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताया गया विश्वास संजीव सिन्हा के लंबे संगठनात्मक अनुभव,निरंतर सक्रियता और कर्मठ कार्यशैली का प्रमाण है। वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा संगठन नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ कार्य करेगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अनमोल वर्मा ने इस दायित्व के सफल निर्वहन हेतु उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।