साकची से एक अहम खबर सामने आ रही है। डहरे टुसु 2026 को लेकर आयोजकों ने आज आमबगान मैदान, साकची में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

साकची से एक अहम खबर सामने आ रही है। डहरे टुसु 2026 को लेकर आयोजकों ने आज आमबगान मैदान, साकची में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। यह बैठक 4 जनवरी 2026, रविवार को संपन्न हुए डहरे टुसु कार्यक्रम की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी।

बैठक में सबसे पहले आयोजन में शामिल सभी संस्कृति प्रेमियों का धन्यवाद किया गया। साथ ही आने वाले आयोजनों को और अधिक पारंपरिक, अनुशासित और सुरक्षित बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

आयोजकों ने साफ किया कि अब डहरे टुसु में डीजे की जगह पारंपरिक साउंड सिस्टम का ही उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक साउंड सिस्टम के साथ 10 ढोल, धमका, मादल और 6 फीट का चौड़ल अनिवार्य रूप से शामिल होगा।

इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी साउंड सिस्टम को अपने गांव के कार्यक्रम की जानकारी 15 दिन पहले सार्वजनिक करनी होगी। वहीं, प्रतिभागियों के लिए सांकेतिक पारंपरिक परिधान पहनना भी अनिवार्य किया गया है।

बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी दलों को आमबगान मैदान में शाम 6 बजे तक पहुंचना होगा। साथ ही किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि पर रोक रहेगी, जिससे महिलाओं और बच्चों को असहजता महसूस हो।

आयोजकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि इन फैसलों से डहरे टुसु की सांस्कृतिक गरिमा और परंपरा को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई