सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 02/2026 दिनांक 09.01.2026
धारा 17 ए/21 ए/220/29 एन.डी.पी.एस.एक्ट
जमशेदपुर शहर में नशाखोरी एवं अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं सेवन पर नियंत्रण पाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेपुर के द्वारा लगातार निर्देशत किया जा रहा है। इसी क्रम में गुम सूचना के आधार पर दिनांक 08.01.2026 की रात्रि करीब 21:25 बजे पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सीतारामडेरा थाना अन्तर्गत पाण्डेय घाट शौचालय के पास कुछ लड़के बैठ कर ब्राउन शुगर का खरीद-बिक्री कर रहे है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय. पूर्वी सिंहभूम की निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम्, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा तत्काल कारवाई करते हुये सीतारामडेरा थाना अन्तर्गत पाण्डेय घाट शौचालय के पास में थाना गश्ती दल के साथ छापामारी किया गया। पुलिस पार्टी को देखते ही पाण्डेय घाट शौचालय के पास बैठकर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले सभी भागने लगे, पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर दो व्यक्ति मोरन सिंह सवैया एवं सनी मुन्दुझ्या को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के पास से 16 पुडिया ब्राउन सुगर एवं दो एंड्राइड फोन बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शनि मुन्दुझ्या पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुके है।
गिरफतार अभियुक्तों का नाम व पता-
1. मोरन सिंह सवैया उम्र करीब 21 वर्ष पिता सिद्धेश्वर सर्वेड्या, पता-सा०-असुरा पोस्ट-असुरा, थाना-झिकपानी, जिला-पश्चमी सिंहभूम, चाईबासा
2. शनि मुन्दुझ्या उम्र करीब 19 वर्ष पे०-प्रगना मुन्दुइया पता-सा०-हतनाबेड़ा, पोस्त असुरा, थाना-झिकपानी, जिला-पश्चमी सिंहभूम, चाईबासा
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
शनि मुन्युइया का अपराधिक इतिहास –
1. चाईबासा मुफ्फसिल रेलवे थाना काण्ड सं0-02/2024 धारा-3 रेलवे सम्पति (अवैध कब्जा) अधिनियम-1966
गिरफतार अभियुक्त के पास से बरामद प्रदर्श
1. ब्राउन सुगर 16 पुडिया बजन 2.92 ग्राम
2. दो एंड्राइड फोन
गठित विशेष टीम में शामिल पुलिसकर्मियों का नाम पता
1. श्री भोला प्रसाद सिंह पुलिस उपाधीक्षक प्रथम
2. पु०नि० निरंजन कुमार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी सीतारामडेरा थाना॥
3.पु०अ०नि० राजेश कुमार
4.पु०अ०नि० अक्षय कुमार
5. पु०अ०नि० सूरज प्रसाद
6. स०अ०नि० जयदेव दास
7. स०अ०नि० सुशील प्रसाद
8. स०अ०नि० बाबूजी मुर्मू
9.आ01109 राजेश कुमार
10. पुलिस संतोष कुमार, अंगरक्षक पुलिस उपाधीक्षक (मु० प्रथम)
11. पुलिस उमाशंकर यादव, अंगरक्षक, पु०नि० सह थाना प्रभारी सीतारामडेरा थाना






