*लायंस क्लब भारत ने मनाया अपना चौथा वर्षगांठ, बांटा 51 सफाईकर्मियों के बीच कंबल

*लायंस क्लब भारत ने मनाया अपना चौथा वर्षगांठ, बांटा 51 सफाईकर्मियों के बीच कंब*

*जमशेदपुर, 13 दिसंबर:* लायंस क्लब भारत ने अपने सफल चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्लब का चौथा स्थापना दिवस उत्साह एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर साकची स्थित क्लब कार्यालय में केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और ठंड को देखते हुए नगर के 51 सफाईकर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, वहीं क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

इस अवसर पर लायन भरत सिंह ने लायंस क्लब भारत के चार वर्षों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब ने अल्प समय में समाजसेवा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही लायनवाद की सच्ची पहचान है।

लायन अंजुला सिंह ने क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्लब भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा उन्होंने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य सदैव मानव सेवा रहा है और आगे भी जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

इस दौरान लायन भरत सिंह, लायन अंजुला सिंह, लायन मनोज सोनी, लायन आयुष्मान सिंह, लायन राजेश सिंह, लायन ज्योति सिंह, राज चवला, राजू श्रीवास्तव, लायन राहुल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई