चाईबासा स्लॉग: *घूसखोर अफसर पर एसीबी का शिकंजा, चाईबासा में बड़ी कार्रवाई*

चाईबासा स्लॉग: *घूसखोर अफसर पर एसीबी का शिकंजा, चाईबासा में बड़ी कार्रवाई

 

एंकर: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक और सख्त कार्रवाई की है। चाईबासा में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को एसीबी जमशेदपुर की टीम ने 70 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा है। आरोप है कि अभियंता ने बिल भुगतान के बदले कमीशन की मांग की थी।

 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारकोटिक्स विभाग के भवन निर्माण कार्य से जुड़ा है। योजना की कुल लागत करीब 55 लाख रुपये थी, जिसमें से 29 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था। शेष राशि जारी करने के बदले अभियंता ने 2.5 प्रतिशत कमीशन, यानी 70 हजार रुपये की मांग की थी।

 

घूस की मांग से परेशान ठेकेदार रितेश चिरानिया ने एसीबी जमशेदपुर में इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और अभियंता को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर जयराम प्रसाद, कल्याण बिरुली और डीएसपी इंद्रदेव राम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए एसीबी जमशेदपुर ले जाया गया है।

 

यह पहली बार नहीं है जब चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई हुई हो। पहले भी ऐसे मामलों में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई