प्रेस – विज्ञप्ति
श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई जमशेदपुर झारखंड की बैठक आज दिनांक 13 दिसंबर 25 शानिवार को सुबह 11 बजे समिति के कार्यालय में समिति क अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें रक्तदान शिविर 25 को सफल बनाने की जिम्मेदारी सदस्यों को सौपी गई
श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई जमशेदपुर झारखंड द्वारा आयोजित 23 वाॅ रक्तदान शिविर 14 दिसंबर 25 रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर जुगसलाई में होगा
समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर हमारे संस्थापक सदस्य स्व श्री निर्मल भारद्वाज की पुण्यतिथि पर आयोजित होता है। पिछले 22 सालों से समिति द्वारा आयोजित किया जाता है।वे हमारे मर्ग दर्शक रहे। समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहता है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में।
उपरोक्त जानकारी समिति के प्रेस – प्रभारी गोविन्द भारद्वाज ने दी





