*रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव*

*रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव

रांची यार्ड में चल रहे रिमॉडेलिंग कार्य की वजह से रांची और सासाराम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लगभग एक महीने तक अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया हैं। तय अवधि में यह ट्रेन रांची स्टेशन तक नहीं जाएगी, बल्कि इसकी शुरुआत और समाप्ति पिस्का स्टेशन से ही होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के रूट और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

 

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार

 

ट्रेन संख्या 18635 रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस 23-27 दिसंबर, 29 दिसंबर से 3 जनवरी, और 5-7 जनवरी तक रांची की जगह पिस्का स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई