डॉ. रंजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-एनएमएल को खनिज संवर्धन और सतत खनिज विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए खनिज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत की माननीय राष्ट्रपति, महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. सिंह ने लौह एवं अलौह धातु अयस्क/खनिज तथा कोयले के संवर्धन हेतु प्रक्रिया प्रवाह-पत्र (प्रोसेस फ्लोशीट) विकसित किए हैं।
डॉ. रंजीत कुमार सिंह सीएसआईआर प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2022 तथा रमन रिसर्च फेलोशिप 2024 सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं।





