मानगो सुभाष काॅलोनी निवासी अशोक चौधरी अपने परिवार साथ पहूंचे उपायुक्त कार्यालय-

मानगो सुभाष काॅलोनी निवासी अशोक चौधरी अपने परिवार साथ पहूंचे उपायुक्त कार्यालय-

जमशेदपुर :‌ आज दोपहर मानगो सुभाष काॅलोनी निवासी अशोक चौधरी अपने परिवार के साथ जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, उपायुक्त से मुलाकात कर अशोक चौधरी और उनके परिवार ने बताया कि संतोष सैनी और उनके बेटे बहुत समय से उनके परिवार को डरा रहे हैं संतोष सैनी ने उनके जमीन में अवैध रूप से कब्जा कर लिया है तथा उस जमीन को जाने वाली दरवाजे को जोर जबरदस्ती कर बंद कर दिया है जब परिवार ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी तो थाना प्रभारी ने उन्हे ही थाना में बैठा दिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जिसकी सुचना और न्याय की आशा लेकर उपायुक्त जी से मिलने पहुंचे हैं तथा लिखित आवेदन दे रहे हैं।
अशोक चौधरी ने बताया कि संतोष सैनी जमीन दलाली करता है और बहुत बार निवासी मकान उसे बेचने के लिए और उस विवादित जमीन को उसे चुप चाप दे देने के लिए धमकी दे चुका है।
अशोक चौधरी एवं अशोक चौधरी की पत्नी, 2 बेटे और बेटी ने बताया कि वो लोग बहुत समय से संतोष सैनी और उनके बेटों के भय में जीवन जी रहें हैं ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई