झारखंड के विभिन्न थानों में अब होंगी महिला मुंशी, 244 महिला पुलिसकर्मियों की हुई पोस्टिंग

झारखंड के विभिन्न थानों में अब होंगी महिला मुंशी, 244 महिला पुलिसकर्मियों की हुई पोस्टिंग

रांचीः झारखंड के सभी जिलों में चिन्हित थानों में महिला मुंशी के पदस्थापन का सपना सच हो गया है. महिला सशक्तिकरण और संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा राज्य के सभी जिलों के चिन्हित थानों में मुंशी का कार्य करने के लिए ट्रेंड महिला आरक्षियो को जिलों में पदस्थापित कर दिया गया है. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई.

डीजीपी की पहल

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद पर योगदान देने के बाद घोषणा की थी की हर थाने में महिला मुंशी होंगी. डीजीपी ने अपने वादे को पूरा कर दिया है. झारखंड के थानों में महिला मुंशी के पदस्थापन का सपना गुरुवार को हकीकत में बदल गया. चयनित महिला मुंशीयों को ट्रेनिंग के बाद झारखंड के सभी जिलों में पोस्टिंग दे दी गई है.

पोस्टिंग के आदेश में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि जिलों में जिन महिला आरक्षण की पोस्टिंग की गई है उन्हें 27 सितंबर से लेकर 11 अक्टूबर तक किसी भी थाना में संबंध करते हुए व्यवहारिक ट्रेनिंग करवाई जाए. ट्रेनिंग के पश्चात चिन्हित थानों में उनकी प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित किया जाए.

सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश दिया जाता है कि एक थाना में काम से कम तीन महिला आरक्षियो को मुंशी कार्य के लिए नियुक्त करें. ट्रेंड महिला मुंशीयों को सिर्फ थाने के मुंशी का काम ही लिया जाए उन्हें अन्य किसी भी कार्य में ना लगाया जाए.

पुरुष मुंशी हटाये जाएं

पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी किए गए निर्देश में यह भी बताया गया है कि जिस थाने में महिला मुंशी की पोस्टिंग होगी उस थाना में पूर्व से पदस्थापित पुरुष पुलिसकर्मी जो पूर्व से मुंशी का काम कर रहे हैं उन्हें पूर्णता उस थाने से हटकर अन्य जगह प्रतिनियुक्त किया जाए.

निर्देश में अभी बताया गया है कि जिन थानों में महिला मुंशी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी वहां महिलाओं के लिए आवश्यक संसाधन जैसे बाथरूम, चेंजिंग रूम फीडिंग रूम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए. साथ ही साथ सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश दिया जाता है कि उक्त महिला आरक्षियों को प्रतिनियुक्ति के पश्चात संबंधित थाना क्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक 15 दिनों में महिला मुंशी के कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलिस मुख्यालय को उनके कार्यो की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए.

एक हजार से ज्यादा आए थे आवेदन

बता दें कि झारखंड के थानों में महिला मुंशी को लेकर निकल गए आवेदन का भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल था. महिला मुंशी के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन पत्र पुलिस मुख्यालय को मिले थे. पिछले साल झारखंड के डीजीपी के निर्देश पर महिला मुंशी के लिए आवेदन पत्र जारी किया गया था.

आवेदन पत्र में महिला मुंशी बनने के लिए कई शर्तें भी रखी गई थी, उन शर्तों को पूरा करने के बाद ही महिला पुलिसकर्मी थानों में मुंशी का काम कर पाएंगी. जिसके बाद 1000 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों ने सभी शर्तों का पालन करते हुए आवेदन प्रपत्र भरा था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण