झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकारी चिकित्सकों की कमी को दूर करने में इन दिनों हेमंत सरकार प्रयत्नशील है, इसके तहत झारखण्ड लोक सेवा आयोग और एनएचएम से चयनित करीब 175 सहायक प्राध्यापक और विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांटे।
झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अलावा विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे, नवनियुक्त ये चिकित्सक राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित किए जायेंगे, झारखण्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 146 रिक्त पदों में हमें करीब 100 ही विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं, अभी भी 50 पद खाली हैं जबकि सरकार ने इन चिकित्सकों को अपने इच्छानुसार पोस्टिंग और पैसे का सुविधा दिया है।





