रामगढ़। जिले के गोला वन क्षेत्र के परसाडीह जंगल में गुरुवार की सुबह एक हथिनी और उसका बच्चा खुले कुएं में गिर गया।

रामगढ़। जिले के गोला वन क्षेत्र के परसाडीह जंगल में गुरुवार की सुबह एक हथिनी और उसका बच्चा खुले कुएं में गिर गया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों हाथी जीवित हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी है, मौके पर जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे हाथियों को बिना किसी चोट के बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, हाल ही में हेंसापोड़ा जंगल में हाथियों के झुंड में तीन कलभ यानी बच्चों का जन्म हुआ था। इस वक्त लगभग 42 हाथियों का एक बड़ा दल इस इलाके में घूम रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।