तीन दिन पूर्व पिठौरिया निवासी कुणाल केसरी की गो-तस्करों ने मॉब लिंचिंग की कोशिश की थी। इस घटना में कुणाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका उपचार राज अस्पताल में चल रहा है। आज केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने अस्पताल जाकर हालचाल लिया। अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों से बात कर इनके उपचार की जानकारी ली। मंत्री ने मौके पर से ही अधिकारियों से बात कर दोषियों पर अविलंब कठोर कार्रवाई करने को कहा।





