कोल्हान पत्रकार एकता मंच की दूसरी बैठक सफलतापूर्ण संपन्न,पत्रकार हित पर कई बातों पर हुई चर्चा, संगठन के सदस्यों के बीच हुआ टी शर्ट वितरण।
पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड कार्यलय परिसर के समीप कोल्हान पत्रकार एकता मंच की दूसरी और अहम बैठक वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजेश लाल दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जहाँ बौतर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह संगठन के संरक्षक रणवीर सिंह उपस्थित थे, बैठक में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले से करीब 50 पत्रकार शामिल हुए, बैठक का संचालन पत्रकार सुनील पांडे ने की,सर्वप्रथम वरिष्ठ एवं मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया,संस्था के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को मनोनित कर उन्हें भी सम्मानित किया गया,बैठक में निम्नलिखित बातों पर चर्चा परिचर्चा की गई जिसमें:-
1)बैठक में कोल्हान पत्रकार एकता मंच के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) पर विस्तार से चर्चा हुई,
2)सभी सदस्यों के आई-कार्ड निर्गत कराने पर विचार विमर्श किया गया
3) संस्था के नाम से एक न्यूज चैनल प्रारंभ करने पर विचार-विमर्श कर चैनल का नाम भी सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया,वहीं बहुत जल्द न्यूज़ चैनल कोल्हान समाचार के नाम से कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र की ताजा खबरों को हर एक पाठक तक पहुँच पाए,इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
4)पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा,आवास,यात्री किराया में रियायत ,टोल फ्री माफ आदि पर चर्चा परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत मे कोल्हान पत्रकार एकता मंच के द्वारा बैठक में शामिल सभी पत्रकारों को संगठन का लोगो वाला टी शर्ट वितरण किया गया,वहीं ग्रुप फ़ोटो के साथ कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
मौके पर कोल्हान पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष रासबिहारी मंडल,गोविंद पाठक,राहुल सिंह,कमलेश सिंह,विजय कुमार साहू,सुनील शर्मा,राजेश कुमार,प्रशान्त सिंह राजपूत, दीपाली कुमारी,रविकांत गोप,अभिजीत अधरजी,दशरथ प्रधान,दीपक महतो,बलराम पंडा, उमाकांत कर,शशी भूषण,बीपी सिंह,के.शेखर राव,मनीष ओझा, रोनी रॉय,ब्रज किशोर ठाकुर, बसंत करवा,शिव रंजन मुखर्जी, शिव लाल शर्मा,मनीष कुमार सिन्हा, बरुण कुमार,हेमंत महाली, मनोज कुमार रजक,करण सिंह मुंडा,एवं संगठन के संरक्षक गोविंदा पति उपस्थित थे।





