संवैधानिक नियमों के अनुसार ही होगा मुंडा समाज का पुनर्गठन आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय संचालन समिति का बैठक संपन्न

संवैधानिक नियमों के अनुसार ही होगा मुंडा समाज का पुनर्गठन
आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय संचालन समिति का बैठक संपन्न
—————————————————————————-
19 सितंबर आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति की एक बैठक संचालन समिति के मुख्य संयोजक श्री राम सिंह मुंडा जी की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा स्पॉटिंग क्लब सीतारामडेरा में संपन्न हुई, बैठक में आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति का पुनर्गठन सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 21/1860 के तहत किए जाने पर विशेष चर्चा की गई, इस बैठक में, आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति का पुनर्गठन करने हेतु पुनर्गठन नियमों के विभिन्न पहलुओं पर सभी सदियों से सुझाव मांगे गए एवं समाज के माननीय सदस्यों का सुझावों का समायोजन करते हुए, सर्व सहमति से भारतीय संविधान के अनुसार, समाज/ सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 21/1860 के नियमों केसी अनुसार, आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति पुनर्गठन समिति के मुख्य संयोजक श्री राम सिंह मुंडा ने मुंडा समाज के माननीय सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि
आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति का गठन समाज को एकजुट कर संगठित करने के उद्देश से समाज के दिवंगत बड़े बुजुर्गों ने वर्षों पहले किया था, अब हमारा फर्ज है कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सही दिशा में काम करें,
इस अवसर पर कहा कि आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति का पुनर्गठन पूरी पारदर्शिता से सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 21/1860 के नियमों के अनुसार निष्पक्ष किया जाएगा।
इस बैठक में मानगो, पोटका, सोनारी, किताडीह, सोपोडेरा, बागून नगर, बिरसा नगर, जहेरा टोला, बारीडीह, छाया नगर, आदि शाखा के प्रतिनिधियों ने एक मत हो कर समाज का पुनर्गठन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शाखा स्तर से सभी सदस्यों ने,पुनर्गठन संचालन समिति के लिए 3–3 नाम देने पर सहमति जताई। इस अवसर पर मुख्य रूप से चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा, केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पातर, दुबराज नाग, शैलेंद्र सामंत, भोला नाथ पातर, काजू सांडील, द्रोपति मुंडा, प्रकाश सांडील, रुद्र मुंडा, मनोज मुंडा, विकास सामंत, ए के नाग, धन सिंह मुंडा, भावना नाग, बसंत सिंह, सुष्मिता मुंडा, पूजा मुंडा,संतोष सामंत, प्रभात मुंडा, सोना संजय मुंडा (पोटका) बागून पातर, अमरदीप सामंत, हरा धन मुंडा, कुंवर सोलंकी, रुक्मणि तमरिया, चंदन तमरिया, शुरू सांडील महेश नाग, संजय मुंडा 2, मंगल सिंह मुंडा, आदि शामिल हुए।
धन्यवाद ज्ञापन श्री बी एन पातर ने किया।
विनीत
राम सिंह मुंडा
मुख्य संयोजक (चुनाव संचालन समिति)
आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय समिति
सम्पर्क सूत्र 9608434086

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई