आज दिनांक 18.9.2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से नगर अध्यक्ष फतेह चन्द्र टुडू जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला के उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर विगत दोनों बाबा तिलका मांझी चौक डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल तक रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे दुकानदारों को जिला प्रशासन के द्वारा उजाड़ दिया गया था। स्थानीय आदिवासी मूलवासी 35 पुर्व से झोपड़ीनुमा दूकान बनाकार अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था। राजगार का साधन छीन जाने से पूरी तरह सहपरिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
अतः श्रीमान से आग्रह है कि दुकानदारों के प्रति सहानुभति रखते हुए पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था की पहल कर रोजी रोटी को बरकरार रखने की अपेक्षा रखते हैं।
आज से 30 वर्ष पूर्व दिशोम गुरु स्वर्गिय शिबू सोरेन जी के हाथों बाबा तिलका मांझी चौक का नामकरण भारत वर्ष के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी वीर शहीद बाब तिलका मांझी चौक डिमना के नाम पर डिमना चौक का नामकरण हुआ था लेकिन दुर्भाग्य के बात यह है कि लम्बे समय बीत जानें के बाद भी बाबा तिलका मांझी का आदमकद मूर्ति की स्थापना स्थाई रूप से नहीं हो सका है। स्थापना काल से ही प्रत्येक बाबा तिलका मांझी चौक में साल में दो बार जयंती समारोह एवं शहादत दिवस कार्यक्रम धूम धाम से मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होते हैं।
श्रृद्धांजलि सभा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।
अतः श्रीमान से विनम्र आग्रह है कि बाबा तिलका मांझी में आदमकद मूर्ति की स्थापना के साथ साथ अगल बगल के क्षेत्र का एस सौंदरीकारण कर बाबा तिलका मांझी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की पहल की जाय।
धन्यवाद जोहार।
इस इस अवसर पर मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, योगेंद्र कुमार निराला, फैयाज खान, सरोज महापात्र, प्रभात सिंह, मोहम्मद मुस्ताक ,रमेश मुर्मू ,प्रीतम हेंब्रम , रंजीत देव ,संजू कुटिया ,गौरव मालिक ,विश्वनाथ महतो ,डी राकेश राव आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





