जदयू उलिडीह थाना समिति की बैठक सम्पन्न

जदयू उलिडीह थाना समिति की बैठक सम्पन्न

जमशेदपुर।
जनता दल (यूनाइटेड) उलिडीह थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में जवाहर नगर रोड नंबर 4 स्थित शिव मंदिर में आयोजित हुई।

बैठक में जद (यू) जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य एजेंडा बूथ लेवल अभिकर्ता (BLA) की नियुक्ति रहा।

इस दौरान 49 पश्चिम विधानसभा के उलिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर शीघ्रातिशीघ्र BLA नियुक्त करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संगठन विषय पर भी गंभीर चर्चा हुई, ताकि पार्टी की जड़ें बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत हों तथा आगामी चुनाव में संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित की जा सके।

बूथ स्तरीय अभिकर्ता नियुक्ति के संबंध में जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, विकास साहनी, आकाश शाह, दीपक गौड़, अशोक सिंह, मनोज गुप्ता, शंकर बैनर्जी, मनोज ओझा, राहुल तिवारी, पर्विंदर राम, नीरज सिंह, मनोज राय आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई