दुर्गा पूजा में कड़ी होगी झारखंड की सुरक्षा

रांची। पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी के साथ दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

डीजीपी ने अधिकारियों को इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जुलूस मार्गों का सत्यापन करने, धार्मिक स्थलों और विवादास्पद क्षेत्रों में विशेष निगरानी, पर्याप्त दंडाधिकारी और बल तैनात करने के आदेश दिए।

जुलूस मार्ग की वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी, डीजे पर उत्तेजक गानों पर रोक और विसर्जन स्थलों पर विशेष सुरक्षा की हिदायत दी गई। डीजीपी ने विजयदशमी पर रावण दहन के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।

Leave a Comment