बंगाल के मालदा जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ने विधानसभा में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष के मुंह में तेजाब डालने, आंख फोड़ देने और चेहरा जला देने की धमकी दी है।
इससे पहले भी अब्दुर ने भाजपा, माकपा और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर काटने की धमकी दी थी। अब्दुर ने एक सभा में कहा कि मैं पहले भी बोल चुका हूं, आज भी कह रहा हूं कि अगर मैं तुमसे यह दोबारा सुनूंगा, तो मैं तुम्हारे मुंह में तेजाब डालकर, तुम्हारी आवाज जलाकर राख कर दूंगा। तुम्हें पता होना चाहिए कि यह बंगाल है। हम बंगाली तुम्हें बोलने की जगह नहीं देंगे। मैं तुम्हारा चेहरा तेजाब से जला दूंगा।





