कोल्हान प्रमंडलीय बैठक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा
आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोल्हान प्रमंडलीय स्तर बैठक सेवा पखवाड़ा कार्यकर्म 2025 हेतु मुखी समाज सामुदायिक भवन भालूबासा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिमरिया के पूर्व विधायक श्री किशुन दास जी उपस्थित थे।कार्यकर्म की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष श्री परेश मुखी ने किया।कार्यकर्म में तीनों जिलों पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण के पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यकर्म की शुरुआत महापुरुषों के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।तदोपरांत सभी पदाधिकारियों का स्वागत अंगवस्त्र _ पुष्पगुच्छ देकर किया गया।बैठक को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा,उपाध्यक्ष श्री बबुआ सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदेश प्रवक्ता संदीप कुमार,प्रवक्ता नवल किशोर पासवान जी ने भी संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर माननीय प्रधान मंत्री के जन्मदिन से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती तक पूरे प्रमंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यकर्म के तहत अनुसूचित जाति के लोगों का सेवा का काम करना है। सभी अनुसूचित जाति बस्तियों में बच्चों के शिक्षा एवं महिलाओं के उत्थान के कार्य सेवा पखवाड़ा कार्यकर्म के तहत करना है।कार्यकर्म का संचालन मोर्चा के महामंत्री पी. के करवा,स्वागत संबोधन मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश मुखी ने किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री मिली दास,जमशेदपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत गिल,मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी संजीव पासवान,प्रदेश के प्रवक्ता अमरेंद्र पासवान,मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी मोची राम बाउरी,सरायकेला खरसावां के जिला प्रभारी ओम प्रकाश रजक ,जिला अध्यक्ष अजय पासवान,जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष परेश मुखी,मोर्चा के महामंत्री पी. के करवा,जिला उपाध्यक्ष अजय रजक , दिलीप पासवान ,मनोज करवा , मंडल अध्यक्ष संजय पासवान,बबलू मुखी,परेश कालिंदी,दीपक करवा, बंटी मुखी,सुदर्शन नायक,रवि नारायण , मुजीम मुखी,जोनी मुखी, बंटी कालिंदी,अजय कुमार, मिस्टी सोना,बबीता करवा,कौशल्या करवा,सिवनी महानंद,कमला, खुशबू मुखी,गीता मुखी,बिट्टू चेतन, सादन मुखी,चंदन महानंद,गोलू, संतोष आदि उपस्थित थे।कार्यकर्म का धन्यवाद ज्ञापन कार्यकर्म के प्रभारी मुजीम मुखी ने किया।





