रांची के बीआईटी मेसरा में बच्चा चोरी करते पकड़ी गई महिला, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

रांची के बीआईटी मेसरा में बच्चा चोरी करते पकड़ी गई महिला, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

रांची। बीआइटी मेसरा ओपी क्षेत्र के केंदुआ टोली में बच्चा चोरी की कोशिश कर रही एक महिला को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। यह घटना मंगलवार की है। जानकारी के अनुसार, केंदुआ टोली निवासी गुड़िया कुमारी का चार वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया। ग्रामीणों की सतर्कता से बचा मासूम
परिजनों ने तुरंत बच्चे की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि एक महिला बच्चे को लेकर नेवरी की ओर जाती दिखी है। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजते हुए अपराह्न करीब चार बजे संदिग्ध महिला को बच्चे के साथ पकड़ लिया।

आरोपी महिला की पहचान और बयान👇

पूछताछ में महिला ने अपना नाम अनिता देवी (पति स्व. कुंदन ठाकुर) बताया और कहा कि वह ओरमांझी के मायापुर चंदा की रहने वाली है। मानवाधिकार मीडिया कांके बुढ़मू। उसने दावा किया कि उसकी कोई संतान नहीं है और वह सिर्फ बच्चे का प्यार करना चाहती थी। हालांकि, ग्रामीणों ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया और तुरंत पुलिस को सौंप दिया।

बच्चा सुरक्षित, महिला जेल भेजी गई👇

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, आरोपी महिला अनिता देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई