सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से राँची के विधान सभा सभागार में मनाने का निर्णय
आज भारत भारती वेटरन्स की मीटिंग राँची में कांके डैम रोड स्थित गेस्ट हाऊस में सम्पन्न हुई। जिसमें भारत भारती बंगलोर के प्रदेश अध्यक्ष मेजर संजय मेहरोत्रा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश कार्यकारी सचिव सुशील कुमार सिंह, ब्रिगेडियर वी जी पाठक, कर्नल आर के चौधरी, जमशेदपुर के प्रतिनिधियों में राजीव रंजन, डॉक्टर कमल शुक्ला, दिनेश सिंह, अभय सिंह, कामबाबू गणेश राव, राँची से अवध मुनि पाठक, यू के सिंह, सीमा सिंह आदि शामिल थे। मीटिंग में राँची के विधान सभा सभागार में आगामी 31 अकटुबर 2025 को भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल का 150वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश के अलग अलग राज्यों के भाषा भासी, वेश भूषा, खान पान वाले राँची में निवास करने वाले समस्त समुदाय के लोगों में राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत करने के लिए उन्हें एक मंच प्रदान करना है, जिससे आपसी परिचय के साथ साथ एक दूसरे के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति सम्मान का भाव पैदा हो। इस प्रयास से देश में एक दूसरे के प्रति आदर भाव के साथ साथ देश के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और देश शक्तिशाली एवं विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर होगा। इस कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज के बच्चों के भी शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का संयोजक सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह एवं सह संयोजक सुशील कुमार सिंह को बनाया गया। आज की मीटिंग की अध्यक्षता मेजर संजय मेहरोत्रा एवं मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर बी जी पाठक (अवकाश प्राप्त) एवं विशिष्ठ अतिथि कर्नल आर के चौधरी (सेवा निवृत) थे। जिन्होंने हम सभी सैनिकों को सिविल समाज के साथ तालमेल बनाकर राष्ट्रहित, समाजहित एवं सैन्यहित के लिए काम करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विषयवार उपसमितियों का भी गठन किया गया जिनमें, स्वागत, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक, प्रचार प्रसार, भोजन व्यवस्था आदि प्रमुख हैं।





