पूजा से पहले सड़क की मरम्मत हो – अनमोल वर्मा
जमशेदपुर/पोटका/सुंदरनगर….जमशेदपुर में इस बार दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है, लेकिन अगर आप पूजा पंडाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा सावधान ! क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, जो आपकी जान को जोखिम में डाल सकता है।
जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों और शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन हादसों से न केवल लोग घायल हो रहे हैं, बल्कि जान का खतरा भी बढ़ गया है।
भाजपा नेता अनमोल वर्मा, बबलू ओझा और श्याम चरण सरदार (ग्राम प्रधान )और स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए। दुर्गा पूजा, दिवाली छठ जैसे त्योहार नजदीक हैं, और लोग पंडाल देखने व शहर घूमने के लिए लोग वाहन और पैदल सड़कों पर निकलेंगे। अगर समय रहते सड़कों की मरम्मत हो जाए, तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।





