आज दिनांक 11.09.2025 को जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप पासवान की अध्यक्षता में जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत सभी दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों के साथ दुर्गा पूजा के सफल आयोजन हेतु एक बैठक आहुत की गई। जिसमें उनके समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं का निराकरण हेतु डेडीकेटेड टीम का गठन किया गया है एवं समस्याओं के समाधान हेतु पूजा पंडाल आयोजकों को आश्वस्त किया गया है एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
“स्वच्छ भारत मिशन (शहरी)” 2.0 के तहत “स्वच्छता ही सेवा- 2025” पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर) कार्यक्रम अंतर्गत “स्वच्छोत्सव” 2025 को देखते हुए दुर्गा पूजा के अवसर पर “स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता” के माध्यम से पूजा पंडालों के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाना है। पूजा एवं त्योहार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ एवं पंडालो की इर्द-गिर्द ठोस अपशिष्ट का बढ़ना आम बात है। जिसको कम करने का उत्तरदायित्व आम नागरिकों का भी है। उक्त प्रयास में आगामी दुर्गा पूजा में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु “स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता” का आयोजन करने का आयोजन निर्णय लिया गया है। निकाय अंतर्गत आने वाले पूजा पंडालो की स्वच्छता का मूल्यांकन दिनांक- 28 से 30 सितंबर 2025 के दौरान निकाय द्वारा गठित टीम/ समिति के द्वारा नीचे दिए गए तालिका में अंकित मापदंडो के आधार पर किया जाएगा। मापदंड निम्नवत है:
1. पूजा पंडाल/ प्रतिमा निर्माण सामग्री में प्रकृति संरक्षण की झलक- 10 अंक।
2. पूजा पंडालों में कागज, पत्ता, जुट या किसी बायोडिग्रेडेबल सामग्री से बने सामग्री का उपयोग- 10 अंक ।
3. पूजा पंडाल/परिसर में पेयजल, शरबत पीने के लिए reusable ग्लास या कागज का ग्लास का उपयोग-10 अंक ।
4. पूजा पंडालों में प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग तथा महिला एवं पुरुष हेतु अलग-अलग कतार की व्यवस्था सुनिश्चित करना- 10 अंक ।
5. पूजा पंडाल/परिसर में Volunteer, आईडी कार्ड के साथ होने चाहिए-10 अंक ।
6. पूजा पंडाल/परिसर में साफ सफाई के लिए स्वयं से किए गए व्यवस्था व उपाय- 10 अंक ।
7. पूजा पंडाल/परिसर में आस-पास के दुकानदारों एवं आम नागरिकों द्वारा गंदगी ना फैलाना- 10 अंक ।
8. नशा मुक्ति, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने व स्वच्छता से संबंधित विज्ञापन पट्ट का प्रदर्शन और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार – 10 अंक ।
9. विज्ञापन के लिए बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग या फिर होर्डिंग के लिए एल. ई. डी. स्क्रीन या स्टेंडी का प्रयोग- 10 अंक ।
10. पूजा पंडालों के आकार के अनुसार पर्याप्त संख्या में हरा एवम नीला डस्टबिन की व्यवस्था कर आगंतुकों द्वारा उनका उपयोग -10 अंक ।
11. पूजा पंडाल से निकलने वाले कचरे का पृथक्करण- 10 अंक ।
12. पूजा पंडाल से निकलने वाले बायोडिग्रेडेबल कचरे का पीट डिस्पोजल- 10 अंक ।
13. पूजा पंडाल से निकलने वाले नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरे का निस्तारण के लिए निकाय को सौंपना – 10 अंक ।
14. थूकने का स्थान की व्यवस्था और नागरिकों द्वारा उसका उपयोग- 10 अंक ।
15. निकाय द्वारा चिन्हित विसर्जन स्थल में पूजा समिति के तत्वधान में प्रतिमा का विसर्जन – 10 अंक ।
16. पूजा समिति या नागरिकों द्वारा किए गए इन्नोवेटिव वर्क- 10 अंक ।
17. पूजा समिति या नागरिकों द्वारा ग्रीन उत्सव का आयोजन- Single use plastic free events, Eco Friendly and Zero waste celebration – 10 अंक ।
प्रतियोगिता में कुल 170 अंक
दुर्गा पूजा के अवसर पर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु निकाय स्तर से स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, तथा उपरोक्त मापदंडों के आधार पर रैंकिंग करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले पूजा पंडालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में कार्यालय के नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता एवं अन्य कार्यालय कर्मी समेत
श्री श्री मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा कमेटी, जुगसलाई दुर्गाबाड़ी, श्री बैकुंठ धाम दुर्गा पूजा समिति, सोमनाथ अपार्टमेंट काली पूजाकमेटी, छापरिया मोहल्ला दुर्गा पूजा कमेटी, श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी जुगसलाई फाटक गोलचक्कर, श्री श्री महाकालेश्वर दुर्गा पूजा काली पूजा समिति
के प्रतिनिधि उपस्थित थे।





