डीएमसी की अध्यक्षता में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के साथ बैठक

डीएमसी की अध्यक्षता में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के साथ बैठक
स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत ‘स्वच्छोत्सव’ पर विशेष जोर

जमशेदपुर :
आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान ‘स्वच्छोत्सव’ को सफलतापूर्वक आयोजित करना और स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान को जनभागीदारी से मजबूत बनाना रहा।

बैठक में पूजा पंडालों को पर्यावरण अनुकूल बनाने, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, पुष्प एवं जैविक कचरे का सुरक्षित निस्तारण, पुन: उपयोग एवं विशेष वाहनों द्वारा पूजा विशेष कचरा संग्रहण की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीएमसी ने समिति पदाधिकारियों से अपील की कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा पंडाल परिसर को प्लास्टिक मुक्त, हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें।

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने नगर प्रबंधन की सभी पहल का समर्थन करते हुए संकल्प लिया कि वे इस बार दुर्गा पूजा को हरित, स्वच्छ और जिम्मेदार आयोजन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment