घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा प्रदेश समिति की बैठक में प्रत्याशी समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। चुनाव समिति की बैठक दुर्गा पूजा के पहले ही आयोजित होगी और पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी इसमें शामिल होंगे।
प्रत्याशी के नाम पर अंतिम निर्णय चुनाव की घोषणा के बाद संसदीय बोर्ड ही लेगा। रामदास सोरेन के निधन के बाद सहानुभूति लहर में भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए की जाने वाली तैयारियों पर चुनाव समिति में चर्चा करेगी।
भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को पिछले चुनाव में 75 हजार वोट मिले थे। झामुमो प्रत्याशी स्वर्गीय रामदास सोरेन को उस चुनाव में 98 हजार वोट मिले थे। 22 हजार वोटों के इस अंतर को सालभर के अंतराल पर पाटने के लिए भाजपा कौन सी रणनीति अपनाएगी, इसे लेकर चुनाव समिति में चर्चा होगी।
बाबूलाल सोरेन क्षेत्र में चुनाव हारने के बाद से ही सक्रिय हैं। और रमेश हांसदा भी क्षेत्र में सक्रिय है ,देखना है की दोनों नेताओंं के बीच की इस दावेदारी में पार्टी किस पर दांव लगाएगी,





