रांची : झारखंड समेत बंगाल और ओडिशा में कुड़मी समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग को लेकर ने एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है। कुड़मी संगठनों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में आयोजित आंदोलनात्मक कार्यक्रम के बाद आदिवासी संगठन सरना समिति ने इस मांग का कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।
केंद्रीय सरना समिति का कहना है कि आदिवासी पहचान जन्मजात होती है और कुड़मियों को एसटी का दर्जा देना अनुचित होगा। इस मांग के विरोध में सरना समिति ने 14 सितंबर को रांची में बाइक रैली निकालने की घोषणा की है,





