रांची :स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने मंगलवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान सिल्ली स्वास्थ्य केंद्र को माडल स्वास्थ्य केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया ,कई महत्वपूर्ण निर्णयों को धरातल पर उतारने का अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। इस कार्य में 5.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुरोध पर अंसारी ने सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को माडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होने कहा कि यह अत्याधुनिक केंद्र गरीब एवं असहाय जनता के लिए वरदान साबित होगा। यहां सभी हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगीं।





