रांची एसएसपी पद पर चंदन सिन्हा के पूरे दो साल

रांची एसएसपी पद पर चंदन सिन्हा के पूरे दो साल

रांची : 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन सिन्हा ने 9 सितम्बर 2023 को रांची एसएसपी का पदभार संभाला था। सोमवार को उनके कार्यकाल के पूरे दो साल पूरे हो गए। इस दौरान उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नक्सल प्रभावित इलाकों से लेकर शहर तक अपराध पर लगाम लगाई।

नामकुम में अवैध होटल पर बुलडोजर चलाने से लेकर दबंग नेता भैरों सिंह को जेल भेजने, फिरोज उर्फ रिंकू हत्याकांड में उम्रकैद की सजा दिलाने, डबल मर्डर केस का उद्भेदन करने और ब्राउन शुगर सप्लायरों की लिस्ट जारी करने तक कई बड़ी उपलब्धियां उनके खाते में दर्ज हैं।

यातायात व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। जमीन माफिया, गौ-कोयला-बालू तस्करों और साइबर ठगों पर लगातार कार्रवाई हुई।

दो साल के कार्यकाल में चंदन सिन्हा ने अपराधियों में खौफ और आम जनता में भरोसा कायम किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई