उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला पहला वोट
आज तय हो जाएगा की एनडीए या विपक्ष के उम्मीदवार में से कौन उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीतेगा। आज इस पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी के बीच टक्कर है।मतदान संसद भवन में सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा और मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।





