गोबिंदपुर जलापूर्ति योजना बंद , जिम्मेदार कौन – अप्पू तिवारी
आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की गोबिंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत आम जनता को मिल रहे पानी बंद हो गया है कुल 18 कर्मचारी हड़ताल पर है उनका (पीएफ – ई एस आई )तक नहीं मिल पा रहा है , क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और जिला पंचायत समिति सदस्य के कान में जूं नहीं रेंग रहे है ठिकेदार सरकार की कमियां उजागर कर अपना पल्ला झाड़ ले रहा है ।
इस गंभीर विषय पर आजसू चुप नहीं रहेगा क्योंकि आजसू पार्टी चुनावी वायदे और झूठ की बात कर जनता को गुमराह नहीं कर रही है l लेकिन झामुमो विधायक और जिला परिषद सदस्य अपने फायदे के लिए जनता को गुमराह कर उन्हे बिना पानी के छोड़ दिए है और सुर्खिया बटोरने के लिए दो दिन पानी छोड़ने के लिए ठिकेदार से गुफ्तगू कर मामले को उलझाने का कार्य करते है जबकि लम्बे समय से कार्यरत लगभग 18से अधिक मजदूरों को पीएफ – ईएसआई भी नही दिया जाता है ।
आजसू पार्टी एक बैठक बुलाई है और उन सभी घर के महिलाओ के साथ जनांदोलन करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही उपायुक्त कार्यालय पर महिलाओ संग बर्तन चौकी लेकर प्रदर्शन करेंगी साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर भी बैठने के साथ साथ us क्षेत्र के मौलिक अधिकार पानी आपूर्ति हेतु बाध्य करेगी आजसू //






