दामूडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मुख्य अतिथि भरत सरदार ने किया पुरस्कार वितरण

दामूडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मुख्य अतिथि भरत सरदार ने किया पुरस्कार वितरण

विजेता और उपविजेता टीमों को मिली ट्रॉफी, खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की दी प्रेरणा

जमशेदपुर (पोटका) : पोटका प्रखंड अंतर्गत शांकरदा पंचायत के ग्राम दामूडीह बूढ़ान मैदान में पोरायनी फुटबॉल क्लब (PFC दामूडीह) की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ।
फाइनल मैच के अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके छोटे अनुज भरत सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रोमांचक फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और मैच समाप्त होने के बाद विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

पुरस्कार वितरण के दौरान भरत सरदार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना सबसे बड़ी जीत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और टीम भावना को आगे बढ़ाने की अपील की।

इस अवसर पर झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, विद्याधर दास, लाथ्रो टुडू, दुखु मांडी, पार्टी के आंदोलनकारी नेता, कमेटी के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, माझी बाबा, नायके बाबा, ग्रामीण गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई