रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार को लेकर हंगामा, 10 हाइवा जब्त

रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार को लेकर हंगामा, 10 हाइवा जब्त

रांची : के सिल्ली थाना क्षेत्र में देर रात अवैध बालू खनन को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने रात 1 बजे 10 बालू लदे हाइवा और ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सभी वाहन सिल्ली थाना परिसर में जप्त कर रखे गए हैं और उनके चालकों से पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के बावजूद इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव और कारोबार हो रहा है। यही नहीं, सिल्ली और सोनाहतू थाना क्षेत्र में इस धंधे को लेकर लगातार विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती है।

जानकारी के अनुसार, बालू का यह अवैध कारोबार संजय और करण के नाम पर चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई