जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर टाटा नगर रेलवे स्टेशन चौक पर एक दिवसीय धरना दिया,

जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर टाटा नगर रेलवे स्टेशन चौक पर एक दिवसीय धरना दिया, साथ ही राज्य सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी की, साथ ही क्षेत्र की सभी जन समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की गईं है, मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे और भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि घाघीडीह के पांच पंचायत क्षेत्र मे जन समस्याओं का भरमार लगा हुआ है, मगर क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का समाधान नहीं निकल रहा है, वंही क्षेत्र के विधायक हो या फिर अधिकारी इन पांच पंचायतों मे समस्याओं का समाधान के बजाय यंहा समस्याओं का भरमार लगा हुआ है, नाली सड़क या फिर लॉ एन्ड ऑडर की समस्या क्षेत्र के जनता परेशान कर रही है, पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन के माध्यम से अधिकारी और जन प्रतिनिधि को जगाने का काम किया जा रहा है, अगर अब भी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द हो हुआ तो बीजेपी सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई