सरायकेला देर रात कपाली थाना क्षेत्र में रंगदारी विवाद को लेकर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई।

सरायकेला देर रात कपाली थाना क्षेत्र में रंगदारी विवाद को लेकर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। इस घटना में प्रिंस नामक युवक पेट में गोली लगी है और गोली आर पार हो गई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज जारी है।वही परिजनों का कहना है कि इलाके के कुछ युवकों ने प्रिंस से रंगदारी की मांग की थी। विरोध करने पर हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली प्रिंस को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.परिजनों ने सूरज, इरफान और आफरीदी नामक युवकों पर हमले का आरोप लगाया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई