इस साल का आख़िरी पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखा लालिमा बिखेरता ब्लड मून

इस साल का आख़िरी पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखा लालिमा बिखेरता ब्लड मून

आज रात का आसमान बेहद खास खगोलीय नज़ारे का साक्षी बना। इस साल का आख़िरी पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में साफ़ दिखाई दिया। खगोल विज्ञान और ज्योतिष दोनों ही दृष्टियों से यह ग्रहण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ग्रहण की शुरुआत रात 9:58 बजे हुई, इसका मध्यकाल 11:41 बजे रहा और यह रात 1:26 बजे समाप्त हुआ। यानी यह अद्भुत खगोलीय घटना लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक चली।
रात 11 बजे के बाद चंद्रमा ने अपना लालिमा भरा स्वरूप धारण किया और करीब 82 मिनट तक ब्लड मून के रूप में आसमान में चमकता रहा। इस अद्भुत दृश्य ने लोगों को रोमांचक अनुभव प्रदान किया और रात का आसमान खूबसूरत नज़ारे से सराबोर हो गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई