7 सितंबर 2025 को भारत में चंद्र ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लगेगा। साल का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण ही होगा जो 21 सितंबर 2025 को लगेगा।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात 11 बजे से लेकर देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ये सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है।
इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत भी ग्रहण से हो रही है और समापन भी ग्रहण के साथ ही होगा। 21 सितंबर का ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण भाग में देखा जाएगा।






