आंध्रा समिति टेल्को (ईस्ट जोन ) में गणेश जी को 1001 दूर्वा (घास )माला पहनाकर पूजन किया गया

जमशेदपुर :.आंध्रा समिति टेल्को (ईस्ट जोन ) गणपति मंदिर परिसर में गुरुवार को गणेश चतुर्थी पर्व का नौवा दिन (अंतिम दिन ) सुबह जी श्रीनिवास राव पत्नी संगीता के मेजबान से गणपति अभिषेकम के पश्चात गणपति हवन का किया गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन को विभिन प्रकार के फल,केले,नारियल, मोतीचूर के लड्डुओं का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.फिर शाम को गणेश जी को 1001 दूर्वा (घास )माला पहनाकर मन्त्र उच्चारण कर पुरे विधि विधान के साथ तेलुगु रीति रिवाज के साथ पूजन किया गया,
बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री गणपति के चरणों में शीश नवाकर गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त किये, फिर महाआरती के बाद संपन्न हुआ.इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया,इस मौके पर अध्यक्ष राजशेखर राव, महासचिव के राम मोहन राव,जी श्रीनिवास, बी यस यन मूर्ति, श्याम सूंदर राव, भाष्कर राव,टी के अलवाल, नारायण राव, प्रसाद राव, अप्पा राव,संगीता पदमा,रवि,राजा शेखर राव, आदि लोग शामिल थे,
पूजन-अनुष्ठान पोरुहित अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई