राँची। झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें रिनपास शताब्दी समारोह का न्योता सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उनकी उपस्थिति को लेकर रिनपास परिवार और आम जनता में उत्साह का माहौल है। रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज) का शताब्दी समारोह 4 सितंबर को कांके स्थित परिसर में भव्य रूप से आयोजित होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और राँची के सांसद संजय सेठ भी शामिल होंगे, इसके अलावा देश-विदेश से प्रसिद्ध डॉक्टर और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस समारोह में भाग लेंगे।






