देश की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया एक बार फिर तकनीकी खामी को लेकर चर्चा में है।
इस बार मामला दिल्ली से इंदौर जाने वाली फ्लाइट AI 2913 का है, जिसे उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी समस्या के चलते इमरजेंसी में दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 ने शनिवार, 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होने के कुछ ही समय बाद वापसी की उड़ान के दौरान कॉकपिट क्रू को दाहिनी ओर स्थित इंजन से आग लगने का संकेत मिला। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संबंधित इंजन को तत्काल बंद कर दिया गया और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस लाया गया।






