आंध्रा समिति टेल्को (ईस्ट जोन ) गणपति मंदिर परिसर में कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया

जमशेदपुर : आंध्रा समिति टेल्को (ईस्ट जोन ) गणपति मंदिर परिसर में संगीता के देखरेख में कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया पूजा की शुरुआत में ही गणेश जी और गौरी माँ को कुमकुम और हल्दी चढ़ाई गई । फिर पुरोहित के द्वारा पुरे विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारण कर तेलुगु रीति रिवाज के साथ पूजा किया गया पूजा में करीब 60 महिलाये शामिल हुई थी इस मौके पर कार्यकारणी महिला सदस्य जी संगीता ने कहा कुमकुम से सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और वातावरण को पवित्र बनाता है. कुमकुम को सौभाग्य और मंगल का प्रतीक माना गया है, विशेषकर विवाहित महिलाओं द्वारा अपने सुहाग की रक्षा के लिए किया जाता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.पूजा में जी संगीता, अरविन्दा, पदमा, अरुणा , यम राधिका, भारती, सुनीता, बी पदमा, सुनीता, के लक्ष्मी, अन्नपूर्णा, लक्ष्मी, विजय लक्ष्मी, शामिल थे.
पूजन-अनुष्ठान अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित